विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया,बजट को बताया भेदभावपूर्ण

Posted On:- 2024-07-24




नई दिल्ली (वीएनएस )। 23 जुलाई को वित् मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को INDIA गठबंधन ने कुर्सी बचाओ बजट और भेदभावपूर्ण बजट बताया है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए नारेबाजी की,विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इसमें सोनिया, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल हुए। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा मोदी सरकार का ये बजट भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है।इस बजट में कई राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है।इसी अन्याय के खिलाफ INDIA गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।हमारी ये लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह बजट सिर्फ अपने सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए है... उन्होंने किसी को कुछ नहीं दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं...उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को?

डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया उसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है... विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।




Related News


thumb

रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 62वीं वर्षगांठ मनाई

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ जिले में गुरुवार को वालोंग के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 62वीं वर्षगांठ मनाई।


thumb

एनकाउंटर में मारा गया बहराइच हिंसा का आरोपी, दूसरा घायल...

यूपी में बहराइच हिंसा के बाद यूपी पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया।


thumb

बिहार में जहरीली शराब से 32 लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन पर सवाल

बिहार के सीवान, छपरा और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है।


thumb

रेल आरक्षण सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन हुई

रेलवे ने यात्री गाड़ियों के लिए आरक्षण कराने की अधिकतम सीमा 120 दिन से घटाकर फिर से 60 दिन कर दी है। रेल मंत्रालय में इस आशय का आदेश बुधवार को जारी...