विटामिन डी की कमी बन सकती फैमिली प्लानिंग में रुकावट

Posted On:- 2024-07-24




-डॉ. चंचल शर्मा

आप सभी विटामिन डी के फायदे और नुकसान से वाकिफ होंगे। विटामिन डी की कमी से आपके शरीर पर होने वाले हानिकारक प्रभावों में सबसे प्रसिद्ध है, हड्डियों का कमजोर होना। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि विटामिन डी की कमी से आपके माँ बनने का सपना भी चकनाचूर हो सकता है। आजकल जिस तरह की जीवनशैली हम जी रहे हैं वैसे में लोगों का सीधे सीधे धुप से सामना कम होता है। ऐसे में आप विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोत से वंचित रह जाते हैं और शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। इसकी कमी से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी पर प्रभाव पड़ता है। जहाँ महिलाओं में कन्सीव करने की समस्या देखी जाती है वहीँ पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता पर इसका असर होता है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा से हुयी बातचीत में उन्होंने बताया कि विटामिन डी की कमी से आपकी फैमिली प्लानिंग का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसी महिलाओं को प्राकृत रूप से  माँ बनने में तो दिक्कत होती है लेकिन इनके ऊपर आईवीएफ जैसी तकनीक का असर भी नहीं हो पाता है। जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है उनके एग की क्वालिटी अन्य महिलाओं की तुलना में कमतर होती है। एक अध्यन से पता चला है कि विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं को प्राकृत रूप से माँ बनने में भी दिक्कत होती है और किसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर भी ऐसी महिलाओं के माँ बनने की सम्भावना कम होती है।

विटमिन डी की कमी से होने वाली अन्य परेशानी
जो महिलाएं गर्भवती हैं अगर उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो उनको भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जो गर्भवती महिलाएं विटामिन डी की कमी से जूझ रही होती हैं उन्हें सामान्य विटामिन डी वाली महिलाओं की तुलना में अन्य बिमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज आदि की समस्या होने का भी जोखिम बना रहता है। ऐसी महिलाएं अंदरूनी तौर पर कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से बच्चे का वजन भी कम हो जाता है और इनके साथ निर्धारित समय से पूर्व ही बच्चे पैदा होने का खतरा बना रहता है।

विटामिन डी की कमी से पुरुष फर्टिलिटी पर पड़ने वाले प्रभाव
जिन पुरुषों में विटामिन डी की कमी होती है उनकी प्रजनन क्षमता सामान्य विटामिन डी वाले पुरुषों की तुलना में कम होती है। ऐसे पुरुषों को पिता बनने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके स्पर्म की क्वालिटी तथा उसकी गतिशीलता विटामिन डी की कमी से प्रभावित होती है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उनके शरीर में कैल्शियम की भी कमी हो जाती है। कैल्सियम की कमी की वजह से स्पर्म की गतिशीलता कम हो जाती है। विटामिन डी की कमी किसी भी पुरुष की फर्टिलिटी को प्रभावित करके उसके फैमिली प्लानिंग के सपने को चकनाचूर कर सकती है।



Related News
thumb

वजन बढ़ा सकता है खाली पेट केला खाना

केला खाने को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं। कुछ लोग कहते हैं सुबह खाली पेट केला खाना फायदेमंद होता है। कुछ लोग नाश्ते में केला खाते हैं। कुछ लोग ...


thumb

ग्रीन टी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पीने से तेजी से कंट्रोल होग...

काली मिर्च में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ हड्डियों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। यह यूरिक एसिड जैसे टॉक्सिक पदार्थों को भी आसानी स...


thumb

सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना

सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे बार-बार होने वाला सर्दी-जुकाम, फ्लू, पेट में दर्द और कई सारी अन्य दिक्कतें। ऐसे में भुना हुआ...


thumb

चाय को बार-बार गर्म न करें

चाय बनाते समय होने वाली छोटी-मोटी लापरवाही आपकी हेल्थ को काफी हद तक डैमेज कर सकती हैं इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर आप दूध वाली चाय बना रह...


thumb

PCOD की समस्या हो सकती आपके भविष्य के लिए खतरनाक - डॉ चंचल शर्मा

यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में पीसीओडी और पीसीओएस की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।


thumb

खून की कमी को आयरन से भरपूर ये चीज़ें करती हैं दूर

आयरन कम होने पर एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। एनीमिया की समस्या में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते हैं जिससे हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है और इस वजह ...