बारिश के बीच बुनकरों के साथ : कलेक्टर ने हाथकरघा चलाया और कपड़ा बुना बढ़ाया उत्साह’

Posted On:- 2024-07-24




बेमेतरा (वीएनएस)। बारिश की बूंदों के बीच, कलेक्टर रणबीर शर्मा आज बेमेतरा जिले के देवरबीजा पहुंचे। यहाँ उनका आगमन श्रीराम बुनकर सहकारी केंद्र में हुआ, जहां बुनकर द्वारा हाथकरघा से बुना जा रहा कपड़े की प्रक्रिया को समझने का उन्हें अवसर मिला।

बुनकर सुको देवांगन ने कलेक्टर को बुनाई की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने ताने-बाने के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि कैसे धागों को एक साथ मिलाकर कपड़ा  बनाया जाता है, और यह कार्य कितनी निपुणता एवं धैर्य से किया जाता है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भी इस प्रक्रिया को बड़े ध्यानपूर्वक समझा और सुको की मासिक आमदनी, पारिवारिक स्थिति एवं परिजनों के बारे में जानकारी ली।’

कलेक्टर की उत्सुकता इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने सुको से से स्वयं कपड़ा बुनने में मदद मांगी। सुको ने उन्हें हाथ और पैरों से हाथकरघा चलने वाली विधि बताई। कलेक्टर ने कुछ क्षणों के लिए हाथकरघा को चलाया और कपड़ा बुना। यह अनुभव न केवल कलेक्टर शर्मा के लिए नया था बल्कि उनके द्वारा किया गया यह प्रयास बुनकर समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

कलेक्टर रणबीर शर्मा का यह कदम बुनकर समुदाय के प्रति उनकी सहानुभूति और उनके परिश्रम को सम्मान देने का प्रतीक बना। बेमेतरा जिले में इस प्रकार के उत्साहवर्धन कार्य न केवल प्रशासनिक कार्यों को मानवता के करीब लाता है बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...