कलेक्टर ने लिया स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र आदि की व्यवस्थाओं का जायजा

Posted On:- 2024-07-24




स्कूली बच्चो को सामान्य ज्ञान के साथ अंग्रेजी पढ़ाई

बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज रिमझिम बारिश में जिले के खिलोरा, रजकुड़ी, थानखम्हरिया, अंतर्गत विभिन्न स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र के साथ ही जल जीवन मिशन के कार्याे, दाल मिल प्रसंस्करण ईकाई सहित मदिरा दुकान व आहतो की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। भ्रमण के दौरान संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, एसडीएम साजा धनिराम रात्रे,उप संचालक कृषि मोरध्वज डड़सेना, कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया, जिला शिक्षा जिला अधिकारी कमल कपूर बंजारे, एसडीओ, पीएचई संतोष नायक, सहित डीपीएम, लता बंजारे साथ थे।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारी की दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही प्रसव संबंधित जानकारी ली, उन्होने काहा कि बारिश के मौसम में मलेरिया डेंगू एवं डायरिया की संभावना अन्य मौसम की अपेक्षा अधिक होती है इसलिए स्वास्थ्य केन्द्रों में हर समय डॉॅक्टर के साथ स्वास्थ अमला भी उपस्थित रहें। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव से संबंधित सुरक्षा जानकारी और परहेज संबंधित जानकारी भी दी जाए। उन्हांेने कहा कि प्रघानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिले या सुनिचित किया जाए।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से समान्य ज्ञान प्रश्न पूछे और अंग्रेजी भी पढ़ाई, बच्चो को कड़ी मेहनत और पढ़ने की सलाह दी। कलेक्टर ने थानखम्हरिया में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर की अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्कूल में साफ सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित प्राचार्य और शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा। शर्मा ने थानखम्हरिया के सरकारी कॉलेज का भी जायजा लिया। कलेक्टर शर्मा ने थानखम्हरिया तहसील का भी अवलोकन किया। कर्मचारियों से बात की। उन्होंने थानखम्हरिया की  मदिरा दुकान व आहतो की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दुकान में रखें स्टॉक की जानकारी ली। आहते में साफ-सफाई के निर्देश दिये।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...