किरंदुल प्राकृतिक आपदा : प्रभावितों को फौरी राहत पहुंचाने में जुटा प्रशासन

Posted On:- 2024-07-24




कपड़े, भोजन आदि सामग्रियां सहित अन्य रोजमर्रा के वस्तुओं का किया जा रहा है वितरण

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विगत दिवस अतिवर्षा से किरंदुल पहाड़ी में हुए जल आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत अभियान तेज कर दिया गया है। इस क्रम में प्रभावित 162 परिवारों को कपड़े भोजन सहित अन्य रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों का घर-घर जाकर वितरण किया गया। साथ ही तत्कालिक अंतरिम सहायता के रूप में 20 हजार रुपये के चेक वितरित किये गये। 


मालूम हो कि कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा कल इस प्राकृतिक हादसे से हुए नुकसान का जायजा लिया गया था। और उन्होंने इससे प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने प्रभावितों के लिए अस्थायी आवास, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। इसके अलावा उन्होंने तत्काल राहत पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की भी बात कही थी। इसके लिए उन्होंने एनएमडीसी प्रबंधन के अधिकारियों को भी राहत पुनर्वास के संबंध में दिशा निर्देश दिये थे।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...