कलेक्टर ने किया प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Posted On:- 2024-07-24




बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं कला संकाय में 20 बालक 31 बालिका, वाणिज्य संकाय में 45 बालक 18 बालिका कुल 114 विद्यार्थी, कक्षा 10वीं में 68 बालक 48 बालिका कुल 116 विद्यार्थी अध्ययनरत् है। पिछले वर्ष प्रारंभ हुए अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय में 104 बालिका अध्ययनरत् है। 

कलेक्टर महोदय द्वारा कक्षा 10वीं के बालक बालिकाओं द्वारा अध्ययन किए जा रहे विषय के संबंध में प्रश्न पूछे गये। भविष्य में क्या बनना चाहते है के संबंध में जानकारी ली गई। कक्षा 10वीं की बालिकाओं को अपने संबंध में जानकारी देते हुए प्रतियोगी परीक्षा के लिए किस प्रकार तैयारी किया जाना चाहिए के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने हेतु सचेत किया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किस प्रकार मेहनत और लगन चाहिए के संबंध में जानकारी दी गई। सबको समान सुविधा मिलने के बावजूद कोई चयनित होता है कोई नही होता के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा खेलकूद के संबंध में चर्चा करने पर कलेक्टर महोदय द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को इनडोर वुड़न बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया। 

निरिक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सी.एल. जायसवाल, संस्था में अध्यापन करा रही आउटसोर्सिंग संस्था सी.एल.एजुकेट के संचालक द्वय जयेश गुम्बर, डॉ. रनित गुम्बर, एवं संस्था के प्रशासकीय अधिकारी डॉ. जी.ए. अश्विनी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...