कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Posted On:- 2024-07-25




कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने तीन दिवस के भीतर अपनी प्रतिउत्तर देने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी
गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और रेशम विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। कलेक्टर लंगेह ने इन विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति और आधी-अधूरी जानकारी देने पर नाराजगी व्यक्त की और इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

इनको जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
इस कड़ी में रेशम विभाग के सहायक संचालक एस.एन. सिंह, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बैकुंठपुर, सोनहत बलवंत सिंह, श्रेष्ठ मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज खलखो, परियोजना अधिकारी बैकुंठपुर श्रीमती सरस्वती डे, और सोनहत की श्रीमती शशि जायसवाल को अनुपस्थित रहने और संबंधित योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर अपनी प्रतिउत्तर देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कदम से प्रशासनिक अनुशासन और उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के प्रयास को बल मिलेगा और अधिकारियों के कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद है। कलेक्टर लंगेह का यह निर्णय सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...