कलेक्टोरेट भवन परिसर में झूला घर (क्रेच सेन्टर) का हुआ शुभारंभ

Posted On:- 2024-07-25




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन पर कलेक्टोरेट कार्यालय भवन परिसर में झूला घर (क्रेच सेन्टर) का शुभारंभ 24 जुलाई को किया गया। इससे  दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से कलेक्ट्रेट आने वाली शिशुवती महिलाओं को झूला घर के संचालन होने विषेश सुविधा होगी। झूला घर की बुनियादी सुविधाएं महिला व बाल विकास विभाग की ओर से कराई जाएगी। 


ज्ञात हो कि उक्त झूला घर में छोटे बच्चों के लिए खिलौने और झूले जैसी बच्चों को मनबहलाव की सामग्री उपलब्धत कराई गई है। इसके साथ ही झूला घर के अंदर महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चित्रलेखन भी किया गया है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के संरक्षण व आत्मनिर्भरता के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि झूला घर के प्रांरभ होने से  कलेक्टर भवन परिसर में कार्यरत छोटे बच्चे वाली माताएं भी झूला घर में बच्चों को छोड़कर अपना काम निश्चिंत होकर अपने कार्यों का सम्पादन कर सकेगी। झुला घर के शुभारंभ में एसडीएम जयंत नाहटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश, ऋतिष टण्डन, संरक्षण अधिकारी मनीषा ठाकुर व विभाग के समस्त महिला कर्मचारी के साथ साथ कलेक्टोरेट भवन की सभी महिला स्टॉफ उपस्थित रहे।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...