मत्स्य पालन प्रसार योजनान्तर्गत संताय कावड़े और सोमारू राम को मिल रहा आर्थिक लाभ

Posted On:- 2024-07-25




नारायणपुर (वीएनएस)। स्पॉन मत्स्य बीज योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में संताय कावड़े़, पति बैजुराम कावड़े़ ग्राम कुलानार को मछली बीज संवर्धन योजना से लाभान्वित किया गया। योजनान्तर्गत हितग्राही को स्पॉन प्रदाय किया गया, जिसमें कृषक द्वारा चूना, गोबर एवं साफ सफाई तथा पोखर जुताई जो कि स्पॉन संवर्धन से मत्स्य बीज उत्पादन के लिए स्वयं के व्यय से राशि 10 हजार रुपये का कार्य किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप शासन द्वारा राशि 30 हजार रुपये (आदान सामाग्री स्पान व अन्य सामाग्री) प्रदाय किया गया। 

हितग्राही द्वारा स्वयं के सवंर्धन तालाब में 30 से 40 दिन में स्पॉन संवर्धन से मत्स्य बीज उत्पादन कर 8 लाख 50 हजार स्टेंडर्ड फाय मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया तथा स्थानीय स्तर पर विक्रय से कृषक को 1 लाख 20 हजार रुपये की शुद्ध आमदनी तीन माह की अवधि में प्राप्त हुई। साथ ही संवर्धन पश्चात् शेष बडे़ मछलियों का तालाब में मछली पालन का कार्य कर मत्स्य उत्पादन से 80 हजार की आमदनी अतिरिक्त प्राप्त की। इस प्रकार योजना क्रियान्वयन एवं मत्स्य पालन कार्य से रोजगार प्राप्त कर मत्स्य पालक आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है।

मत्स्य पालन प्रसार योजनान्तर्गत (विभागीय नाव-जाल योजना) वर्ष 2023-24 में जिले के ग्राम ओरछा के निवासी सोमारू राम उसेण्डी, पिता स्व. गिलू राम जो कि विगत 10 वर्षाे से मछली पालन कार्य से जुड़ें हुए है, जिन्हे 1 नग जाल विभाग द्वारा प्रदाय किया गया। जाल प्रदान होने पर कृषक विभाग के मार्गदर्शन पर पंचायत तालाब में मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप कृषक द्वारा स्वयं के व्यय से स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण किया गया। मत्स्य पालन प्रसार योजनान्तर्गत (अंगुलिका संचयन) 50 प्रतिशत मत्स्य बीज अनुदान दिया गया, जिसमें 50 प्रतिशत कृषक अंशदान राशि 2 हजार रुपये एवं 50 प्रतिशत विभागीय अनुदान राशि 2 हजार रुपये दिया गया व कृषक द्वारा अपने तालाब में मछली बीज संचयन किया गया, जिसमें 1000 किलोग्राम मत्स्य उत्पादन होना संभावित हैं। उक्त कृषक द्वारा स्थानीय हाट बाजार में मत्स्य विक्रय कर आय 1 लाख 25 हजार अर्जित किया गया एवं मत्स्य पालक को रोजगार प्राप्त होने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार एवं लाभ प्राप्त हुआ।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...