जिले में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेगा लाईब्रेरी, मुख्यमंत्री की घोषणा से युवाओं में खुशी में लहर

Posted On:- 2024-07-25




नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्रों को बड़ी सौगात दी है। राज्य शासन की और से राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए वित्त विभाग द्वारा 85 करोड़ 42 लाख रुपये से अधीक की स्वीकृति मिली है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा। इस लाइब्रेरी से उन छात्राओं को मदद मिलेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके साथ ही अलग-अलग एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को भी मदद मिलेगी।

सीएम साय के घोषणा के अनुसार प्रदेश के नगर पालिक निगम दुर्ग, अंबिकापुर, राजनांदगाँव और नगर पालिका परिषद् जशपुर में 500 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा और नगर पालिका परिषद् कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, नारायणपुर, जांजगीर, बलौदाबाज़ार और नगर पंचायत कुनकुरी और लोरमी में 200 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। जिले के युवा निरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि वे इस घोषणा से बहुत खुश और उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह लाईब्रेरी बन जाने से हम जैसे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उत्तम सुविधा एवं संसाधन मिलेगी। वर्तमान में जिला मुख्यालय स्थित लाईब्रेरी में कम अभ्यर्थी ही बैठ पाते हैं, जिससे कहीं न कहीं हमें असुविधा होती थी लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हम नारायणपुर के युवाआंे को बड़ी सौगात दी है। अब इस बनने वाली लाईब्रेरी में एक साथ 200 अभ्यर्थी एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस घोषणा से खुश होकर सपना भौमिक, नाहिद परवीन सहित जिले के युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। 




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...