स्वास्थ्य केन्द्र कस और रसेला को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र

Posted On:- 2024-07-26




उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के फलस्वरूप मिला सम्मान

गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसेला एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कस को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट मिला है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के उपलब्धि प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता द्वारा दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसेला को 85 प्रतिशत एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र कस को 82.99 प्रतिशत स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदाय किया गया है।

सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित किये गये स्वास्थ्य सेवाओं की 6 अलग-अलग विभागों में मुल्यांकन किया गया। जिसके अंतर्गत ओ.पी.डी., आई.पी.डी., लैब, प्रसूती कक्ष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, परिवार नियोजन, दवाईयों की उपलब्धता, प्रसुति देखभाल, शिशु सुरक्षा, दंत चिकित्सा, संचारी रोग प्रबंधन मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुविधा सहित सामान्य प्रशासन आदि मानक के अनुसार मूल्यांकन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम में उत्साह का संचार हुआ है और वो क्षेत्र की जनता को इसी प्रकार निरंतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित हुए।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...