विशेषज्ञों ने दी जैविक खेती, जल संरक्षण-संवर्धन के बारे जानकारी

Posted On:- 2024-07-26




परम्परागत कृषि विकास योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के तत्वाधान में परम्परागत कृषि विकास योजना वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गीदम ब्लॉक के स्थित ऑडिटोरियम में हुआ। दंतेवाड़ा जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने और जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में चारों विकासखंड के 1 हजार से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। उक्त कार्यशाला में भारत के जाने-माने जैविक खेती विशेषज्ञ महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से आये सुभाष शर्मा के द्वारा जैविक खेती करने वाले किसानों को खेती के लाभ, भूमि की उर्वरक क्षमता में वृद्धि, उससे संबंधित प्रचलित धारणाओं, उनका समाधान, जल संरक्षण के तहत किये जाने वाले सामुदायिक प्रयास, के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।  तत्पश्चात ’’नाम फाउंडेशन पुणे’’ के प्रतिनिधि गणेश थोरात ने भी किसानों को अपनी खेती में जल और मिट्टी  के संरक्षण, और जैविक विधि से फसल उत्पादकता में वृद्धि के संबंध में जानकारी दी।

इसके अलावा मिलेट फसलों जैसे कोदो-कुटकी एवं रागी फसल उत्पादन के संबंध में लघु धान्य विशेषज्ञ जैकप के द्वारा किसानों से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इस कार्यक्रम के अंत में उप संचालक कृषि एसके पंसारी ने जिले में जैविक एवं वृहद प्रमाणीकरण के दिशा में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि दंतेवाड़ा जिला एक जैविक जिला के रूप में जाना जाता है। जिसका संवर्धन और विकास हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है और स्थानीय कृषक धान के अलावा अन्य फसल लगाने में भी रूचि लेवें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सदस्य वैशुराम मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता नेताम सहित अन्य अधिकारी गण एवं कृषकजन उपस्थित थे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...