जन समस्या निवारण शिविर में जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने लगाए पौधे

Posted On:- 2024-07-26




एमसीबी (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया था। इस अभियान के तहत मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया और उन्होंने सभी देशवासियों से इस ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देने का अनुरोध किया और कहा कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिनसे पूरे देश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। मोदी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मुझे  एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू करने पर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं देशवासियों के साथ ही दुनिया भर के लोगों से यह आग्रह करता हूं कि वे आने वाले दिनों में अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में एक पेड़ जरूर लगाएं।

इसी कड़ी में विगत दिवस जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार में 5 ग्राम पंचायतों अक्तवार, भगवानपुर, च्यूल, खोहरा, और कूदरा को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल ग्राउंड अक्तवार में जन समस्या निवारण शिविर में जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया और पौधों की रक्षा करने का संकल्प भी लिया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बैगा ने मुनगा का पौधा, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने जामुन का पौधा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र ने जाम का पौधा, अक्तवार सरपंच अशोक कुमार बैगा ने जाम का पौधा, डीआरडी, नितेश कुमार उपाध्याय ने आम का पौधा, अनिल कुमार अग्निहोत्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आम का पौधा, मनीष कश्यप डीएफओ ने अमरूद का पौधा, चंद्रमोहन सिंह पुलिस अधीक्षक ने आम का पौधा, और मानहरण सिंह राठिया तहसीलदार भरतपुर ने जामुन का पौधा लगाया। इस दौरान जन समस्या निवारण शिविर में आए हुए ग्रामीणों को भी वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...