कलेक्टर ने की जिला खनिज न्यास संस्थान से किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Posted On:- 2024-07-26




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास संस्थान से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर संस्थान अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर ने बैठक में जिला खनिज न्यास संस्थान के अंतर्गत मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुभव संरचना पेयजल आजीविका मुलक गतिविधियों, और महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार मुलक कार्यों पर विशेष फोकस करते हुए राशि स्वीकृत करने की बात कही है। जिला खनिज संस्थान के अंतर्गत चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सा सेवा विस्तार एवं अस्पतालों में संसाधन, सुविधा बढ़ाने व चिकित्सकों की भर्ती के लिए राशि स्वीकृत करने कहा है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्रयोगशाला, शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों के लिए ट्विटर शिक्षकों की भर्ती किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों में आवश्यकता अनुसार सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए राशि की स्वीकृति दी गई है। महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका मूलक व रोजगार मूलक कार्यों को स्वीकृति देने के लिए सामुदायिक भवन में विविध गतिविधियों का संचालन होगा। 

कलेक्टर जयवर्धन ने वित्तीय वर्ष के अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह के साथ जिला खनिज न्यास संस्थान के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्य योजना के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...