एक पेड़ मां के नाम’ अभियान : स्कूलों में लगाए गए 25 हजार पौधे

Posted On:- 2024-07-27




अम्बिकापुर (वीएनएस)। अम्बिकापुरः छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर, घंघरी में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र शामिल हुए। इस अवसर पर संभागायुक्त चुरेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम किया गया है जिसमें एकलव्य आवासीय विद्यालय और अन्य स्कूलों के छात्रों सहित जनप्रतिनिधियों ने एक पेड़ मां के नाम’ लगाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक ’पेड़ मां के नाम’ अभियान पूरी वर्षा ऋतु में चलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।

स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री आलोक दुबे ने भी प्रकृति के संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान देने पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा अवश्य करने की अपील की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के स्कूलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिले के 2053 स्कूलों में एक साथ तक तकरीबन 25 हजार पौधारोपण कर लोगों को पौधा संरक्षण की शपथ दिलाई जा गई है। कार्यक्रम की शुरुआत में एकलव्य आवासीय विद्यालय के पहाड़ी कोरवा छात्रों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस आयोजन में एकलव्य आवासीय विद्यालय विद्यालय के छात्र, स्काउट गाइड, प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने अशोक, आंवला, जामुन, आम आदि पौधों का रोपण किया। जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक श्री ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेश केसरी और कैलाश मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...