खेल जीवन का हिस्सा : स्वालंबन, नेतृत्व और सामुदायिक भावना का खेल संस्कृति से होता है विकास : अमर अग्रवाल

Posted On:- 2024-07-27




मोदी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए किया विशेष प्रयास : अमर अग्रवाल

बिलासपुर (वीएनएस)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्री अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम संवाद की मासिक कड़ी में जीवन में खेल संस्कृति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए खेलो की निर्मायक भूमिका होती है, खेल जीवन का हिस्सा है, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए खेलों का अभ्यास जरूरी है। खेलों से प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व और सामुदायिक भावना का जीवन में विकास होता है,जो जीवन के उतार-चढ़ाव में आशा का संचार करती है।

उन्होंने कहा विगत एक दशक में खेल अव संरचना एवं संसाधनों के विकास, गहन प्रशिक्षण और सतत पर्यवेक्षण से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय  प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम ऊंचा किया। विगत दिनों भारतीय खिलाड़ियों ने t20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर भारत का झंडा बुलंद किया। नीरज चोपड़ा, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु,हिमा दास जैसे अनेक नायक खेलों की दुनिया में भारत के ध्वजवाहक बने हुए हैं। राष्ट्रमंडल, एशियाड, ओलंपिक खेलो, वैश्विक स्पर्धाओं में भाग लेने एवं सफलता प्राप्त करने में भारतीय खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने  खेलों के विकास के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स फिट इंडिया मूवमेंट चलाया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलो को शिक्षा का अंग माना गया है, ताकि स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर पर खेलों में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा हमारे देश में कुछ खिलाड़ी सीमित खेलों में ही शामिल हो पाते थे, खिलाड़ियों के लिए वित्तीय समर्थन, छात्रवृत्तिया, विभिन्न खेलों से संबंधित अकादमिक सुविधाओं और अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की उपलब्धता से खेल और खिलाड़ियों के विकास को नई दिशाएं मिल सकी है। 

देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी खेलो में खिलाड़ियों की भागीदारी और उपलब्धियो पर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए सीधा संवाद करते हुए प्रोत्साहन देते है, जिससे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु विशेष प्रेरणा मिलती है। इसी का परिणाम है कि हाल में ही थॉमस कप बैडमिंटन विश्व खिताब भारत ने जीता। टोकियो  ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक का अपनासर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को गौरान्वित किया। वर्षो बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता एवं महिला टीम भी चौथे स्थान पर रही।संवाद कार्यक्रम के दौरान श्री अमर अग्रवाल के पेरिस में आज से आरंभ हो रहे दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलंपिक 2024 शामिल हो रहे हैं 117 सदस्यीय भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी, उन्होंने उम्मीद जताई कि 4 वर्षों पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने सात पदक जीते थे, इस बार पदको का आंकड़ा दहाई के ऊपर पहुचेगा।

भाजपा विधायक एवम पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के दो दशक में खेलों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए गए है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का रायपुर में  शुभारंभ हुआ। प्रतिवर्ष खेल दिवस 28 अगस्त को खेल अलंकरण विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किए जाते हैं। खेलों के लिए प्रतिवर्ष गुंडाधुर खेल सम्मान राज्य की सरकार के द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है।बिलासपुर के बहतराई में राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर की सुविधा से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं,राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक की आवासीय अकादमी की स्थापना की गई है, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की मान्यता दी है,28 खेलों के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, शतरंज और बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न  जिलों के लिए विभिन्न खेलों की 24 खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति दी है।गुजरात के 36 वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 13 मैडल जीते,जिसमें 02 गोल्ड, 5 सिल्वर और 06 ब्रॉन्ज मैडल शामिल है।

छत्तीसगढ में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।ल उन्होंने कहा राज्य में खेल सुविधाओं के विकास से राज्य के खिलाड़ी देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। खेल सुविधाओं और गतिविधियों का विस्तार केवल शहरों तक सीमित न हो,गांवों तक खेल संस्कार को जीवित रखना होगा तो।श्री अमर अग्रवाल ने कहा खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कांग्रेस के कार्यकाल में चार साल तक खेल अलंकरण की घोषणा नहीं हुई. बीजेपी की सरकार बनने के बाद 2019 और 2020 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल अलंकरण देने का फ़ैसला लिया गया.राज्य में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जा रही है. जशपुर में मॉडर्न खेल स्टेडियम एवं रायगढ़ तथा बलौदाबाजार जिले में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया गया है.बस्तर के मेंदरीघूमर में 7 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी खोली जाएगी। उन्होंने बताया  बिलासपुर में भी खेलमय वातावरण निर्मित करने और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयासों से विविध खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

फेसबुक लाइव कार्यक्रम सवांद के दौरान श्री अमर अग्रवाल ने विभिन्न नागरिकों और युवा साथियों के शहर विकास एवं समस्याओं से संबंधित सवालों का जवाब भी दिया, साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों से समुचित रखरखाव एवं सतर्कता के अपील की,उन्होंने कहा जिला प्रशासन नागरिको के स्वास्थ और सुरक्षा की बेहतरी के लिए लिए आवश्यक उपाय कर  सुविधाए सतत उपलब्ध बनाए रखे।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...