रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में वन विभाग की नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेने के मामले में शिक्षक की खुदकुशी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मामले में पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को भी आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने उन्हें घेरते हुए कांग्रेस पर आदिवासी-विरोधी नीतियों का आरोप लगाया है।
वहीं मोहम्मद अकबर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह उन लोगों को जानते तक नहीं, जिन पर पैसे लेकर नौकरी दिलाने का आरोप है। उन्होंने कहा, "मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।"
अकबर ने यह भी बताया कि एक आरोपी मदार खान को उनका भांजा बताया जा रहा है, जबकि उनकी कोई बहन ही नहीं है। इस दावे के साथ उन्होंने अपनी बेगुनाही पर जोर दिया।
बालोद जिले के डौंडी थाने में शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें अकबर का नाम भी शामिल किया गया है।
भाजपा ने इस घटना को लेकर अकबर और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का आदिवासी-विरोधी चरित्र एक बार फिर से उजागर हुआ है। ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "अपने शासनकाल में कांग्रेस ने न केवल घोटालों के जरिए प्रदेश के खजाने को नुकसान पहुंचाया, बल्कि संगठित गिरोह की तरह लोगों की मेहनत की कमाई को लूटा है।"
इस मामले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, और आने वाले दिनों में इससे जुड़े नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
रायपुर रेल मंडल में अब यात्रियों को बिना कतार में लगे अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने और सेल्फ टिक...
नगर पंचायत दोरनापाल में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत के साथ किया गया। नगर पंचा...
मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर रमेश सिन्हा ने नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सुकमा का भूमिपू...
जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा की अध्यक्षता में पंचायत पदाधिकारियों का प्रथम सम्मिलन सम्पन्न हुआ।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ...
कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को समिति प्रबंधको की ऑनलाइन बैठक लेकर समिति स्तर पर धान उठाव की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में शेष धान का शी...