सफलता की कहानी : डोडकी में समूह की महिलाएं जैविक खाद बनाकर बनी आत्मनिर्भर

Posted On:- 2024-09-18




बिलासपुर (वीएनएस)। मनरेगा योजना के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम डोडकी में समूह की महिलाएं कचरा प्रबंधन कर अपने आस-पास के क्षेत्रों को  स्वच्छ रखने का कार्य रही है। कचरा प्रबंधन से जैविक खाद बनाने में समूह की दीदियां अहम भूमिका निभा रही है। शासन द्वारा दिए जाने वाले सहयोग से समूह की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुधार आया है और वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में बखूबी अपना योगदान दे रही हैं

जय मां अम्बे समूह की दीदियों ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत एसएलडब्लयूएम शेड, नाफेड एवं वर्मी टेंक निर्माण किया गया है। इन कार्यों के लिए मनरेगा अंतर्गत लगभग 10 लाख 29 हजार रूपये की राशि स्वीकृत हुई थी। उन्होंने बताया कि शेड के माध्यम ठोस एवं तरल अपशिष्ट के रूप में निकलने वाले कचरे का प्रबंधन किया जा रहा है। जय मां अम्बे समूह की महिलाएं अपने तिपहिया वाहन में घर-घर घूमकर कचरा एकत्र कर शेड के स्थान पर ला कर इन कचरों का इस्तेमाल खाद के रूप में कर रहीं है। गांव के ग्रामीण बताते हैं कि शेड निर्माण कार्य से उनके आस-पास अस्वच्छता संबंधी समस्याओं का निदान हुआ है। गांव में अब स्वच्छता का माहौल बना रहता है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक परिवार को नीले एवं हरे रंग का डस्टबीन भी दिया गया और समूह की महिलाओं के के लिए तिपहिया वाहन खरीदे गए है। जिसके माध्यम से कचरा का प्रबंधन किया जा रहा है। अपने गांव को रोगमुक्त रखने का भी बीड़ा समूह की दीदियों ने उठाया है। वे सभी गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामवासियों को मौसमी बीमारी के बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी दे रहीं है। आने वाले दिनों में ग्राम डोडकी की समूह की महिलाएं कचरा प्रबंधन कर एवं अपशिष्ट से तैयार जैविक उर्वरक एवं ठोस कचरे के रूप में प्राप्त प्लास्टिक की बिक्री कर 30,000 से 40,000 की वार्षिक आय प्राप्त कर सकेंगी।

ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य से वे बहुत खुश है। उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पहले इधर उधर कचरों के फैले होने से गंदगी का वातावरण रहता था और बीमारियों का खतरा बना रहता। ठोस एवं तरल कचरा खुले में इधर-उधर पड़ा रहता था। लेकिन अब कचरे का सही प्रबंधन हुआ है। और पेयजल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। सरकार की योजना से स्व सहायता समूहों को रोजगार व आजीविका का जरिया मिला है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार हो पाया है। 




Related News
thumb

स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित हों और छात्रों को गुणवत्त...

ज़िला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे ने आज विकासखंड नवागढ़ के सभी मिडिल और प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।


thumb

स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक ने आज 19 सितंबर को नवागढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छितापार का औचक निरीक्षण किया।


thumb

जिंदगी एक खेल है खेल खेलना चाहिए, खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ...

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए खेल युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा आज तीसरे दिन जिला मुख्यालय में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोग...


thumb

कलेक्टर-एसपी ने छरछेद निवासी स्व.चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों...

कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल आज कसडोल विकासखण्ड के ग्राम छरछेद निवासी स्व. चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों से शोक सन्तप्त प...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 280 आवेदन, 136 का किया गया स्थल पर न...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्पों के अनुरूप सिमगा विकासखंड के ग्राम कुथरौद में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 921 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ से...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मलेन में श्रम विभाग के विभिन्न योजना अंतर्गत जिले के 921...