मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जताया आभार

Posted On:- 2024-09-18




प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की स्वीकृति जनजातीय समुदाय के उत्थान की दिशा में बड़ा कदम

रायपुर (वीएनएस)।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट में जनजातीय समुदाय के उत्थान, किसानों और उपभोक्ता कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट किया है। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज ’प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ को स्वीकृति और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि इन निर्णयों का लाभ प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार करते हुए कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान की दिशा में ’प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ को मिली स्वीकृति ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री जी के इस मिशन से देश के 63,000 से अधिक आदिवासी बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों के आदिवासी गांवों के लोगों जीवन-स्तर में सुधार एवं समृद्धि आएगी। निश्चित ही इसका लाभ हमारे प्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों को मिलेगा। जनजातीय समुदाय के उत्थान की दिशा में इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार और देश-प्रदेश के समस्त जनजातीय भाई-बहनों को ढेरों शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा ’प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना’ को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है, जो अत्यंत सराहनीय है। इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रूपए के कुल वित्तीय व्यय से अन्नदाता किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करने और उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। निश्चित ही हमारे प्रदेश के अन्नदाताओं और उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। कृषक और उपभोक्ता कल्याण को समर्पित इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अन्नदाता किसान भाई-बहनों को निरंतर सस्ती दरों पर खाद की आपूर्ति के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्वीकृति प्रदान की है। 2024 के रबी सीजन हेतु फॉस्फेटिक और पोटाश (पी एंड के) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के इस पहल से किसानों को किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिसका लाभ हमारे प्रदेश के अन्नदाताओं को मिलेगा। किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान - 4 मिशन को स्वीकृति दी है। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना, सैंपल कलेक्ट करना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वीनस ऑर्बिटर मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना सहित गगनयान फॉलो-ऑन मिशन को भी स्वीकृति दी है। अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में यह सभी निर्णय भारत की सशक्त उपस्थिति को दर्शाता है। इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।



Related News
thumb

स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित हों और छात्रों को गुणवत्त...

ज़िला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे ने आज विकासखंड नवागढ़ के सभी मिडिल और प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।


thumb

स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक ने आज 19 सितंबर को नवागढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छितापार का औचक निरीक्षण किया।


thumb

जिंदगी एक खेल है खेल खेलना चाहिए, खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ...

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए खेल युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा आज तीसरे दिन जिला मुख्यालय में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोग...


thumb

कलेक्टर-एसपी ने छरछेद निवासी स्व.चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों...

कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल आज कसडोल विकासखण्ड के ग्राम छरछेद निवासी स्व. चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों से शोक सन्तप्त प...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 280 आवेदन, 136 का किया गया स्थल पर न...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्पों के अनुरूप सिमगा विकासखंड के ग्राम कुथरौद में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 921 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ से...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मलेन में श्रम विभाग के विभिन्न योजना अंतर्गत जिले के 921...