मुख्यमंत्री ने कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे घायलों के ईलाज गंभीरता से करने चिकित्सकों को दिए निर्देश

Posted On:- 2024-09-18




जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने कहा गया

रायपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे पिकअप वाहन में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। पिकअप वाहन लौटते समय वाहन गहरी खाई गिर कर पलट गई, जिससे उसमें सवार लोगों को चोट आयी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों के ईलाज के समुचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। बगीचा क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इलाज के समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर एंबुलेस और मेडिकल टीम भेजी गई है। घायलों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, किन्तु गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रिफर किया गया है। 

जशपुर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर श्रद्धालु लौट रहे थे कि पिकअप वाहन खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामला बगीचा थाने के सोनगेरसा का है, जहां से कैलाश गुफा जाते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीम रवाना किया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से राहत बचाव कार्य किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास करते हुए घायलों को ईलाज के लिए तत्परता दिखाते हुए अपने स्वयं के वाहन से बगीचा अस्पताल ले जाया गया और गम्भीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।



Related News
thumb

स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित हों और छात्रों को गुणवत्त...

ज़िला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे ने आज विकासखंड नवागढ़ के सभी मिडिल और प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।


thumb

स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक ने आज 19 सितंबर को नवागढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छितापार का औचक निरीक्षण किया।


thumb

जिंदगी एक खेल है खेल खेलना चाहिए, खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ...

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए खेल युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा आज तीसरे दिन जिला मुख्यालय में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोग...


thumb

कलेक्टर-एसपी ने छरछेद निवासी स्व.चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों...

कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल आज कसडोल विकासखण्ड के ग्राम छरछेद निवासी स्व. चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों से शोक सन्तप्त प...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 280 आवेदन, 136 का किया गया स्थल पर न...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्पों के अनुरूप सिमगा विकासखंड के ग्राम कुथरौद में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 921 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ से...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मलेन में श्रम विभाग के विभिन्न योजना अंतर्गत जिले के 921...