चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास

Posted On:- 2024-10-18




कोरबा (वीएनएस)। चरित्र संदेह को लेकर पत्नी से विवाद करने के बाद डंडा से पीट कर हत्या कर दी। विवेचना कर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मामला लेमरू थाना अंतर्गत 12 जुलाई 2023 का है। ग्राम गढ़ उपरोड़ा खालपारा निवासी पुरान सिंह कंवर अपनी पत्नी विश्वा बाई के साथ निवास करता था। पुरान अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। 12 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब पुरान सिंह ने डंडा से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई। पुरान ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि घटना दिनांक को वह सुबह आठ बजे खेत जोतने गया था, दोपहर 12 बजे घर आया तो पत्नी नहीं थी। सरई पत्ता तोड़ने जंगल गई थी। शाम चार बजे तक नहीं आने पर उसे ढूंढने जंगल गया। तब वह खेत किनारे बेहोश पड़ी मिली। उसे उठा कर घर लाया और होश आने पर खाना खिलाया। उसके बाद पत्नी विश्वा सो गई, तब वह मछली पकड़ने चला गया।



Related News
thumb

राजधानी में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में शुक्रवार को 10 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पुलिस को सोना मिला है। सोना जगदलपुर से रायपुर लाया ...


thumb

आधारभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: टंक राम वर्मा

विष्णु के सुशासन में राज्य में विकास की बयार बह रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ पर आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य न किया जा रहा हो।


thumb

BJP का पोस्टर वॉर : 'प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज'

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है।


thumb

DMF घोटाला: माया वॉरियर के बाद ईडी ने रानू साहू को भी गिरफ्तार किया...

प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर टीम ने डीएमएफ घोटाले में निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है।


thumb

साधना करने के दौरान 2 सगे भाईयों की मौत,2 बेहोश

सक्ति से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां साधना करने के दौरान दो सगे भाईयों की मौत हो गई


thumb

सड़क दुर्घटना में हाॅस्टल अधीक्षक की मौत

जिले में गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कार छात्रावास अधीक्षक चला रहे थे।