जूनियर रेडक्रॉस मीट : 22 तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Posted On:- 2024-10-18




- एस.ए.एफ. बटालियन में दायरा बस्तर की प्रस्तुति होगी विशेष आकर्षक

दुर्ग (वीएनएस)। जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस दौरान एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में दायरा बस्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षक होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संयुक्त कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली मोनिका वर्मा से मिली जानकारी अनुसार 18 अक्टूबर 2024 को खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रस्तुति, स्थानीय स्तर पर तैयार, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और प्रतिभागी बच्चों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। 19 अक्टूबर 2024 को कैलान बर्रे पंथी दल की प्रस्तुति, गिरधारी विश्वकर्मा राउत नाचा की प्रस्तुति, विभिन्न संभाग द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और रेणु साहू द्वारा पंडावानी की प्रस्तुति होगी। 20 अक्टूबर 2024 को खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रस्तुति, त्रिवेणी संस्कृति की प्रस्तुति, राधेश्याम बारले पंथी दल की प्रस्तुति और अजय चतुर्वेदी पंथी दल की प्रस्तुति होगी। 21 अक्टूबर 2024 को कार्यक्रम स्थल एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में अंकित तिवारी द्वारा दायरा बस्तर की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2024 को संतोषी साहू एवं टीम द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुति, मलमख की प्रस्तुति और विभिन्न जिलों से आये चयनित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।



Related News
thumb

राजधानी में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में शुक्रवार को 10 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पुलिस को सोना मिला है। सोना जगदलपुर से रायपुर लाया ...


thumb

आधारभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: टंक राम वर्मा

विष्णु के सुशासन में राज्य में विकास की बयार बह रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ पर आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य न किया जा रहा हो।


thumb

BJP का पोस्टर वॉर : 'प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज'

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है।


thumb

DMF घोटाला: माया वॉरियर के बाद ईडी ने रानू साहू को भी गिरफ्तार किया...

प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर टीम ने डीएमएफ घोटाले में निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है।


thumb

साधना करने के दौरान 2 सगे भाईयों की मौत,2 बेहोश

सक्ति से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां साधना करने के दौरान दो सगे भाईयों की मौत हो गई


thumb

सड़क दुर्घटना में हाॅस्टल अधीक्षक की मौत

जिले में गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कार छात्रावास अधीक्षक चला रहे थे।