दामाखेड़ा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Posted On:- 2024-10-18




सिमगा (वीएनएस)।  दामाखेड़ा में  हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के प्रकट उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान कबीर धर्मनगर साहेबमय हो गया था। गाजे- बाजे और भजनों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया था।  


दरअसल कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा स्थापना दिवस और परम पूज्य पंथ  हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के प्रकट उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के समय पूरा कबीर धर्मनगर साहेबमय हो गया था। भक्त-जन अपने सद्गुरु के दर्शन पाकर आनंद से भाव विभोर हो गए थे।


साहेब की भक्ति से गूंज उठा नगर 


भव्य शोभायात्रा में विभिन्न कला जत्था, भजन मण्डली के द्वारा साहब का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।  साथ ही  भक्त भाव- विभोर होकर गाजे- बाजे के साथ झूमते गाते हुए नज़र आए। शोभायात्रा में परम पूज्य गुरु गोस्वामी डॉ भानुप्रताप साहब, परम पूज्य गुरु गोस्वामी प्रखर प्रताप साहब,पंथ  उदितमुनि नाम साहब मौजूद रहे। 



Related News
thumb

राजधानी में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में शुक्रवार को 10 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पुलिस को सोना मिला है। सोना जगदलपुर से रायपुर लाया ...


thumb

आधारभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: टंक राम वर्मा

विष्णु के सुशासन में राज्य में विकास की बयार बह रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ पर आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य न किया जा रहा हो।


thumb

BJP का पोस्टर वॉर : 'प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज'

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है।


thumb

DMF घोटाला: माया वॉरियर के बाद ईडी ने रानू साहू को भी गिरफ्तार किया...

प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर टीम ने डीएमएफ घोटाले में निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है।


thumb

साधना करने के दौरान 2 सगे भाईयों की मौत,2 बेहोश

सक्ति से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां साधना करने के दौरान दो सगे भाईयों की मौत हो गई


thumb

सड़क दुर्घटना में हाॅस्टल अधीक्षक की मौत

जिले में गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कार छात्रावास अधीक्षक चला रहे थे।