प्रदेश सरकार का संकल्प, हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा शत-प्रतिशत आवास : विजय शर्मा

Posted On:- 2025-04-16




आवास प्लस 2.0 विशेष पखवाड़ा के तहत हितग्राहियों के घरों का किया सर्वे

जगदलपुर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के आश्रित ग्राम शासन कचोरा में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा के अंतर्गत सर्वे किया, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों के घरों का सर्वेक्षण कर उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कई घरों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र सभी व्यक्तियों को जल्द ही आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, अब सरकार ने आवास योजनाओं का दायरा बढ़ा दिया है। जो भी पात्र हैं, उन्हें शत-प्रतिशत आवास मिलेगा।

ग्राम की हितग्राही दुलारी भारती, ब्रुदावती भारती और प्रतिमा बघेल ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रतिमा बघेल के 7 वर्षीय पुत्र यूस बघेल ने मोबाइल से क्लिक कर सर्वे की प्रक्रिया पूरी की। हितग्राही प्रतिमा बघेल, पति गुड्डूराम बघेल, दुलारी भारती, पति भारत भारती और ब्रुदावती भारती, पति धनेश्वर भारती तीनों परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं और वर्षों से अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री सर्वे कर  अब अपने जल्द ही उनके सपनों के घर की उम्मीद और विश्वास दिलाया।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता के साथ है और उनकी हर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




Related News
thumb

विकास का कोई विकल्प नहीं: टंक राम वर्मा

रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टंडवा में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कुल 8.32 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और ...


thumb

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने दिया पर्यावर...

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा सैफायर ग्रीन, रायपुर के निवासियों के बीच 50 निःशुल्क पौधों का वितरण कर पर्यावरण सं


thumb

भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: वैदिक व शैव आगम अनुष्ठानों ...

छत्तीसगढ़ के 'खजुराहो' के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कब...


thumb

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर : केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, डिप्टी सीएम साव ...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।


thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 29 को धूमधाम से मनाया जाएगा 'गुरु पूर्णिम...

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन मुनि संघ के पावन सानिध्य...