खैरागढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 की हार के बाद पार्टी लगातार नेताओं के पलायन से जूझ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य और पार्टी के प्रदेश सचिव भवानी बहादुर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
भवानी बहादुर सिंह ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है, हालांकि राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी में उपेक्षा और पूछपरख न होने से वे नाराज चल रहे थे।
उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि भवानी बहादुर सिंह का राजनीतिक परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्व. शिवेंद्र बहादुर सिंह राजनांदगांव के सांसद रह चुके हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। वहीं उनकी माता गीता देवी सिंह जोगी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं और कई बार विधायक चुनी गईं।
भवानी बहादुर सिंह के इस्तीफे ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि वे आगे किस दल की राह पकड़ेंगे।
क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत स...
कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त कर...
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं...
आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज ज...
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक ...
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिल...