भवन बोहरा ने पांडातराई में नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया

Posted On:- 2025-10-07




कवर्धा (वीएनएस)। विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को पांडातराई हाई स्कूल मैदान के पास नए उप तहसील भवन का शुभारंभ किया। भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अब नगर व आस-पास के क्षेत्र में निवासरत परिवारों को भू-राजस्व एवं विभिन्न कार्यों के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना होगा उनके गाँव के समीप ही अब उनकी इन सभी समस्याओं के समाधान की सुविधा उन्हें मिलेगी।

भावना बोहरा ने कहा कि उप तहसील की स्थापना हमारे क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है। यह एक ऐसा केंद्र है जो प्रशासन को जनता के और करीब लाता है। पहले, छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों, जैसे जमीन के दस्तावेज, रजिस्ट्री, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, या अन्य सरकारी सेवाओं के लिए, हमारे क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे समय, धन, और ऊर्जा की बर्बादी होती थी। लेकिन अब, इस उप तहसील के खुलने से ये सभी सेवाएँ आपके अपने क्षेत्र में, आपके द्वार पर उपलब्ध होंगी। उप तहसील के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस उप तहसील की स्थापना से यहाँ कार्यरत कर्मचारी, नगर के छोटे व्यवसाय एवं व्यापारियों और स्थानीय बाजार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।   

भावना बोहरा ने कहा कि इसकी स्थापना से सबसे ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा इसके साथ ही खसरा, खतौनी और नक्शा, जमीन का बँटवारा, नामांतरण, जमाबंदी लगान और राजस्व वसूली, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र, स्थानीय स्तर पर लोगों की शिकायतों का समाधान, जैसे भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं में समस्याएँ, या अन्य प्रशासनिक कार्यों का समाधान होगा। यह जनता की समस्याओं को त्वरित और स्थानीय स्तर पर हल करने में मदद करता है, जिससे प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के उपयोग से कार्य तेजी से और पारदर्शी ढंग से होते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है।



Related News
thumb

कटहल के चक्कर में फंसा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

जशपुर जिले में कटहल खाने की कोशिश एक जंगली भालू के लिए मुसीबत बन गई। मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में कटहल


thumb

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के


thumb

रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया


thumb

विधानसभा में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, रिकेश सेन ने उठाई जांच क...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि


thumb

गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...


thumb

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...