कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

Posted On:- 2026-07-28




समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

कुल 123 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों  को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके अंतर्गत नवीन अंत्योदय पात्रता कार्ड, वन पट्टे का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, सीपेट में प्रवेश, स्कॉलरशिप,  प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक  की भर्ती में अनियमितता की शिकायत जांच, जमीन का सीमांकन,  बैटरी ट्राई साइकिल, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, अतिक्रमण पर कार्यवाही , सड़क मरम्मत, पेंशन दिलाने, मुआवजा  सहित अन्य विषयों के आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर  देवेन्द्र पटेल, सहायक कलेक्टर  ईशांत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

BSP लोहा चोरी मामला: CISF के 7 जवान सस्पेंड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ...

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुर...


thumb

भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट गठन की प्रक्रिया शुरू, रक्षा मंत्री ...

छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...



thumb

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल ...

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा


thumb

गो सम्मान अभियान : 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति-प्रधानमंत...

गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रायपुर समेत देशभर के सभी जिलों में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन


thumb

सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्...