जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए बनाए कार्ययोजना : कलेक्टर

Posted On:- 2025-10-08




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिले में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री दुकालू राम ध्रुव सहित पुलिस, आबकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर प्रजापति ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाए एवं नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर प्रजापति ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास नीति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों के लिए आवास भूमि चिन्हांकन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं कौशल उन्नयन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाइयों एवं रणनीति पर समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी विभागों को समन्वित प्रयास के निर्देश दिए, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके।




Related News
thumb

कटहल के चक्कर में फंसा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

जशपुर जिले में कटहल खाने की कोशिश एक जंगली भालू के लिए मुसीबत बन गई। मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में कटहल


thumb

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के


thumb

रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया


thumb

विधानसभा में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, रिकेश सेन ने उठाई जांच क...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पि


thumb

गरीबों का आवास रोका, घोटालों को संरक्षण दिया, चर्चा से भागना विपक्ष...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा...


thumb

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए महिला सुरक्षा, पोषण और किसानों के ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, पोषण आहार और कबीरधाम जिले की खाद्यान्न भंड...