कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे 3 किसानों की मौत

Posted On:- 2026-07-26




कोरबा (वीएनएस)। कोरबा जिले में मानसून की बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा छुरी गांव में खेत में काम कर रहे तीन किसानों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव के करीब 25 से 30 किसान रोज की तरह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बावजूद किसान खेतों में डटे रहे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में तीन किसान आ गए।

बिजली गिरते ही तीनों किसान गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े। उन्हें बेसुध हालत में देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बहुरंन पाटले, लक्ष्मी चंद पटेल और श्याम साहू के रूप में हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ तीन किसानों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।



Related News
thumb

पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन


thumb

सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अग...

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की


thumb

राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया


thumb

परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 3...

जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...


thumb

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, 23 हजार का...

फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार प्रकरण), गरियाबंद की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने नाबालिग बालिका के साथ मा


thumb

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, सौंपे दायित्व

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन आगामी 15 अगस्त को किया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरस...