रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल

Posted On:- 2026-07-26




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत रायपुर की विशेष अदालत ने 5 अगस्त तक बढ़ा दी है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें फिर से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रायपुर कोर्ट पहुंचे और जेल भेजे जाने से पहले रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ लेने और कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग और करोड़ों के लेन-देन का आरोप
आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल पर कथित शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से अर्जित अवैध रकम को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि कोयला घोटाले से जुड़े 52 करोड़ रुपये के ट्रांसफर में देवेंद्र डड़सेना की भूमिका सामने आई है।

जांच के दौरान रामगोपाल अग्रवाल और देवेंद्र डड़सेना से करीब तीन घंटे तक संयुक्त पूछताछ की गई। हालांकि, पूछताछ में रामगोपाल अग्रवाल ने किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन या राशि ट्रांसफर में अपनी संलिप्तता से इनकार किया।

जांच एजेंसियों का दावा, आरोपों से किया इनकार
ED और EOW का दावा है कि रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से कोयला, शराब और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े करीब 800 करोड़ रुपये विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर किए गए। वहीं, रामगोपाल अग्रवाल ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।



Related News
thumb

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो वेतन नहीं! DPI के आदेश से शिक्षकों में हड़क...

छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है


thumb

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में पकड़ाए 42 न...

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन


thumb

सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अग...

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की


thumb

राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया


thumb

परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 3...

जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...