कवर्धा (वीएनएस)। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय को पार्टी हाईकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। सांसद पांडेय को बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव हेतु मोतिहारी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
सांसद पांडेय चुनाव प्रचार का मोर्चा सँभालने हेतु बिहार रवाना हो गए हैं। उनके द्वारा लगातार चुनावी बैठक व प्रचार किया जा रहा है। सांसद पांडेय बेहद अनुभवी नेता होने के साथ-साथ तेजतर्रार व मुखर वक्ता भी हैं। ये पूर्व में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। सांसद पांडेय पूर्व में बस्तर संभाग के प्रभारी थे। यहाँ भाजपा को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली थी। इसके अलावा सांसद पांडेय उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी चुनावी मोर्चा सँभाल चुके हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...
जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...