राजनांदगांव (वीएनएस)। केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित यह कार्यक्रम नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का संदेश दिया गया।
मादक पदार्थों की तस्करी और नियंत्रण की दी जानकारी
कार्यक्रम के दूसरे दिन मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) रायपुर के अधीक्षक अनिल कुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी, नियंत्रण और नशे के दुष्परिणामों पर पीपीटी प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाव में उनकी भूमिका तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्ति से संबंधित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों ने नशे, मादक पदार्थों की तस्करी, इसके दुष्परिणाम और बचाव से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। अनिल कुमार ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का विस्तारपूर्वक समाधान किया और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने का आह्वान किया।
निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी विचारशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सक्रिय रूप से भाग लेने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसआर कनोजे, सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ब्रह्माकुमारी केंद्र के प्रतिनिधि, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। दो दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज बाजारकुर्रीडीह में जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 50 सीटर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगत...
स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कुकरेल में संचालित लाइब्रेरी एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण क...
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, स...
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...