रायपुर (वीएनएस)। सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना ₹2,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹6,500 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अब रायपुर में सोना ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन (शुक्रवार) को सोना ₹1,27,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,56,500 प्रति किलोग्राम थी। सोमवार को दोनों धातुओं में तेज गिरावट आई।
गिरावट के आंकड़े एक नजर
10 दिनों में सोना ₹63,800 सस्ता हुआ
18 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट 100 ग्राम सोने का भाव ₹13,08,600 था, जो 27 अक्टूबर को घटकर ₹12,44,800 रह गया।
10 दिनों में चांदी ₹17,000 सस्ती हुई
18 अक्टूबर को 1 किलो चांदी का भाव ₹1,72,000 था, जो अब घटकर ₹1,55,000 पर आ गया है।
सोने और चांदी की कीमतों में यह लगातार दूसरी बड़ी गिरावट है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों में हलचल मच गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...