विधायक नेताम ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted On:- 2025-11-07




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से डाईट कांकेर में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन विधायक आशाराम नेताम द्वारा आज किया गया। उन्होंने कांकेर, धमतरी एवं नारायणपुर जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

जोन स्तरीय बाल मेला में नारायणपुर जिले से 11 तथा धमतरी एवं कांकेर जिले से 46-46 स्कूली बच्चों द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी किया गया। सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिक, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर आधारित इस विज्ञान मेला का विधायक नेताम ने तारीफ की तथा लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अनुसंधान और विज्ञान को लगातार आगे बढ़ाते रहे, ताकि समाज को नई दिशा मिले। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम को महेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डाईट के उप प्राचार्य भुवन जैन, विज्ञान मेला के नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।



Related News
thumb

बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार : सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में ...

सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी...


thumb

2 मई को जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन

राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने...


thumb

उच्चतम न्यायालय में विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह) का आयोजन

उच्चतम न्यायालय द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह) का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य लंबित प...


thumb

धनेलीकन्हार में सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम का शुभारंभ

ग्राम पंचायत धनेलीकन्हार में सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एनसीईआर डाटा के अनुसार शेष हितग्राहियों का चिन...


thumb

बीजापुर में एक्सपायरी कॉस्मेटिक नष्ट, 24 कोटपा चालान

सही दवा-शुद्ध आहार -यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के अंतर्गत औषधि प्रकोष्ठ बीजापुर द्वारा विकासखंड भोपालपटनम सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन न...


thumb

व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बीजापुर जागेश्वर कौशल द्वारा व्यापारिक संघ एवं विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई...