बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले के छोटे से ग्राम मुंजाकांकेर विकासखंड उसुर के प्रतिभावान खिलाड़ी दिनेश कुरसम 69वीं एसजीएफआई SGFI राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 13 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक मांडरवारा, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी।
दिनेश वर्तमान में एसएजीईएस हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर में अध्ययनरत हैं तथा बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में रहकर पिछले चार वर्षों से वॉलीबॉल का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें एनआईएस वॉलीबॉल कोच भवानीचरण सामल से प्रशिक्षण मिल रहा है।
दिनेश इससे पहले भी लगातार दो बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल चौंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। कोच भवानीचरण सामल ने बताया कि दिनेश एक बेहद अनुशासित मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। यदि इसी तरह अभ्यास जारी रखेगा तो निश्चित रूप से उच्च स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा।
दिनेश की इस उपलब्धि पर कलेक्टर संबित मिश्रा, ग्रामवासियों, एसएजीईएस विद्यालय के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी उप जिलाधिकारी डिप्टी कलेक्टर एनपी गवेल तथा सहायक खेल अधिकारी, शिक्षा विभाग ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
बीजापुर के इस छोटे से गांव मुंजाकांकेर का यह युवा आज पूरे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने मध्यप्रदेश जा रहा है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...
ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...
कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...
जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...