दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में हड़कंप: सेना प्रमुखों की आपात बैठक, वायुसेना ने बढ़ाई निगरानी

Posted On:- 2025-11-11




नई दिल्ली (वीएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए भीषण धमाके के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर इस्लामाबाद में तीनों सेना प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई गई है। वहीं, राजस्थान सीमा के पास पाकिस्तानी वायुसेना ने निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देर रात ही डीजी आईएसआई और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के साथ आपात बैठक की थी।

पाकिस्तान ने कहा : “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन”
जहां दुनियाभर में दिल्ली धमाके की निंदा हो रही है, वहीं पाकिस्तान ने भारत पर ही इस हमले का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स इसे “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” बता रहे हैं। पाक यूजर्स का दावा है कि भारत ने यह हमला खुद करवाया ताकि पाकिस्तान को दोषी ठहराया जा सके।

वहीं, अफगान सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “हर आतंकी हमले में दूसरों को दोष देने की आदत पाकिस्तान छोड़ नहीं पा रहा।”

लाल किला के पास हुआ था विस्फोट
सोमवार शाम दिल्ली के चांदनी चौक के पास एक कार में भीषण विस्फोट हुआ था। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि भूकंप जैसा कंपन महसूस हुआ। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

वैश्विक प्रतिक्रिया
हमले के बाद दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा से कम से कम 10 किलोमीटर दूर रहने और जम्मू-कश्मीर यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है। अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली धमाके की निंदा करते हुए अपने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है। फ्रांस, ईरान, और मिस्र सहित कई देशों ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

सीमा पर सतर्कता बढ़ी
पाकिस्तान के रिएक्शन के बाद भारत के सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजस्थान और पंजाब सीमाओं पर बीएसएफ और एयरफोर्स की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि भारत की ओर से स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, और किसी भी उकसावे की कार्रवाई पर “कड़ा जवाब” देने के लिए तैयारियां पूरी हैं।



Related News
thumb

पंजाब में आप को झटका, CM मान के भाई ज्ञान सिंह ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई और पूर्व AAP रणनीतिकार ज्ञान सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसे आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले आम आद...


thumb

सुवेंदु अधिकारी की टीम के दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, गृह मंत्रालय ...

श्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है। व...


thumb

स्ट्रेट आफ होर्मूज संकट के बीच मोदी सरकार ने देश को दिया भरोसा- देश...

)ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन प्रबंधन को लेकर आयोजित अंतर मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि ...


thumb

पीएम मोदी की अपील पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को त्याग और बचत की सलाह देना सरकार क...


thumb

पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना और उसके आभूषण नहीं खरीदने तथा विदेश यात्रा नहीं करने की अपील ...


thumb

केंद्र सरकार ने बिना किसी सलाह के चार नए लेबर कोड लागू किए : खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में लागू हुए चार नए लेबर कोड पर आपत्ति जताते हुए इसे मजदूरों के हितों के लिए एक बहुत बड़ा झ...