जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल कर रहे हैं। खेलो का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए इंडोर स्टेडियम और आउटडोर स्टेडियम की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास इचकेला के अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई की क्रिकेट के प्रति जुनून और लगातार प्रयास से क्रिकेट का कोचिंग 3-4 साल से लगातार दिलाया जा रहा है। जिसका परिणाम अभी अंडर 17 के बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर दिखा दिया।
कोच संतोष कुमार और शंकर सोनी की लगातार मेहनत का नतीजा है कि जिले के बच्चे पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किए है। ये सफलता जशपुर के लिए बहुत गौरव की बात। सरगुजा संभाग से आकांक्षा रानी ने सर्वाधिक स्कोर किया एवं बोलिंग में नीतिका, गायत्री और अलका रानी ने बोलिंग में अच्छा प्रदर्शन किया।
25 वीं स्कूल राज्य अंडर 17 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट 6-9 नवंबर को कांकेर में हुआ। पूरे छत्तीसगढ़ से इसमें 5 ज़ोन रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को हराकर सरगुजा ज़ोन ने गोल्ड मेडल जीता। सरगुजा टीम में लुथरन स्कूल इचकेला के खिलाड़ियों का काफी योगदान रहा, जिसमें आकांक्षा रानी, अमिषा लकड़ा, जिज्ञासा कुजुर, अनन्या सिदार, गायत्री बाई, अभिलाषी बरा, अविना बाई, झूमुर तिर्की, दीपिका भगत, अलका रानी कुजुर और नितिका बाई शामिल थी। अंबिकापुर से अंशिका राज आर्यन और कुनकुरी से 2 खिलाड़ी शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी ईचकेला होस्टल में रहकर 3-4 साल से नियमित अभ्यास कर रहे हैं, उसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ की चौंपियन टीम बन पाई।
भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नागरिकों, संस्था एवं संगठन को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष...
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दिव्यागजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और...
जिले में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन विभाग ने रिकॉर्ड समय में भुगतान ...
कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से ठीक पहले किसानों के लिए खाद, उन्नत बीज और ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चि...
जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनपद की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में...