उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर अरूण वर्मा द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के चार प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।
कांकेर तहसील के ग्राम सिंगारभाट निवासी संतोष यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण के उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति लक्ष्मी के लिए 25 हजार रूपए तथा ग्राम मोदे-माकड़ीखूना निवासी प्रभुराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन श्रीमती खोरिनबाई के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बाबूसाल्हेटोला निवासी मनाराम शोरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती सुरजाबाई शोरी के लिए 25 हजार रूपए और ग्राम डुडुमबाहरा निवासी जितेन्द्र कोड़ोपी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित सन्ताबाई कोड़ोपी के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान 'सुशासन तिहार 2026' लगातार सफलता के नए कीर्त...
अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं रह जाता। नारायणपुर जिले के स्वास्थ्...
राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी।
सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर पेण्ड्रा स्थित मल्टी परपज स्कूल के असेम्बली ह...
अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...
छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।