चेक पोस्ट से पार हुआ अवैध धान से भरा ट्रक, भटगांव में घेराबंदी कर रोका...

Posted On:- 2025-12-04




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम और मंडी सचिव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भटगांव में घेराबंदी कर धान से भरी एक ट्रक को पकड़ा।

अधिकारियों के अनुसार ट्रक में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के चालान की कॉपी दिखाकर जांजगीर जिले के खोखसा से अवैध रूप से धान लाया जा रहा था। वाहन से 848 कट्टा यानी करीब 339 क्विंटल धान मिला। मौके पर पूछताछ की गई, लेकिन चालक और संबंधित व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद ट्रक को जप्त कर थाने में जमा कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इस घटना के बाद चेक पोस्ट की निगरानी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह पूछ रहे हैं कि यदि ट्रक में अवैध धान था तो वह चेक पोस्ट पार कर भटगांव शहर तक कैसे पहुँच गया।

अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन चेक पोस्ट पर तैनात जाँच दल के खिलाफ भी कोई कदम उठाता है या नहीं।



Related News
thumb

सुकमा में साइबर अपराधों के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में...


thumb

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने निःशुल्क चूजों का वितरण, आजीविक...

कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुक...


thumb

समय-सीमा में सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें :...

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के सम...


thumb

लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया की ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया द्वारा इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक ...


thumb

पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला सश...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित...


thumb

बिलासपुर में बदमाशों का आतंक, ढाबा कर्मचारी को पीटकर की लूट

न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों क...