कवर्धा (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 11 दिसंबर को कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहे मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। पहले उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन से जुड़ी तैयारियों की प्रगति के बारे में अपडेट लिया। जिसके पश्चात घोटिया में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्य मंच व बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात व पार्किंग, बेरीकेडिंग, सुरक्षा, पेयजल जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए की जा रही तैयारियों के बारे अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम में आने वाले जनसमुदाय को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकासी के लिए व्यवस्थित तैयारियां की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में समुचित बैठक और पेयजल व्यवस्था हो।इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के साथ डोम एवं पंडाल बनाए जा रहे हैं, जिसमें कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था की जा रही हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल में विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए भी तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डीएफओ निखिल अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी, एडीएम विनय पोयाम, एएसपी पंकज पटेल, एसडीएम चेतन साहू, एसडीओपी कृष्णा चंद्राकार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...
जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...