सघन कुष्ठ खोज अभियान:35 से अधिक मरीजों की जांच कर दी गई दवाई

Posted On:- 2025-12-29




मुंगेली(वीएनएस)।राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग के संक्रमण की रोकथाम एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टरकुन्दन कुमार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाकर उसके प्रसार को रोकने एवं कुष्ठ से होने वाली विकलांगता से बचाव की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के बैगा ग्राम बिरारपानी में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि शिविर में 35 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिसमें संदेहास्पद टीबी मरीज 03, सर्दी-खासी 08, दाद खाज खुजली 03, बुखार 04, कमजोरी 14, एएनसी 01, आंख से संबंधित 02 एवं अन्य 02 मरीजों की जांच कर दवाई एवं आवश्यक परामर्श तथा बचाव संबंधी पाम्पलेट वितरण कर जानकारी दी गई। साथ ही टीबी के संदेहास्पद मरीजों का बलगम सीबीनॉट मशीन में जाँच के लिए एकत्र किया गया। उन्होने बताया कि जिले के सूदुर पहुँचविहीन बैगाग्रामों में टीबी, एवं लेप्रोसी हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता हैं, जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जाँच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती हैं। उक्त ग्राम में जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी कराया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों के द्वारा गाँव में प्रचार-प्रसार किया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी श्री अमिताभ तिवारी, डीपीपीएमसी श्री अमित सिंह, पीएमडीटी समन्वयक श्री धीरज रात्रे, सेक्टर सुपरवाइजर मणिराज पैकरा मौजूद रहे।



Related News
thumb

नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग से धान के उत्पादन में वृद्धि, किसान ...

किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...


thumb

जिले में नरेगा और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान से संवर रही ग्रामीण अ...

आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...


thumb

जागरूकता सेमिनार में ई-फाईलिंग, टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...


thumb

जिले में जनमानस को मिले गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं : विधानसभा...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...


thumb

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...


thumb

नैनो यूरिया और डीएपी से जगदीशपुर के किसान पंकज की आय में इजाफा, अन्...

आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...