मिशन मोड में आधार पंजीयन के लिए प्लान बनाकर करें क्रियान्वयन-पी संगीता

Posted On:- 2025-12-29




जगदलपुर(वीएनएस)।।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक पी संगीता ने सोमवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में एलडब्लूई जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर एवं मानपुर-मोहल्ला अम्बागढ़ चौकी में आधार पंजीयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों के बच्चों का आधार पंजीयन के लिए फोकस करने कहा और इस दिशा में 31 मार्च 2026 तक सेचुरेशन सुनिश्चित किए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत आधार पंजीयन के लिए नए ऑपरेटर का चयन, तकनीकी प्रशिक्षण सहित आधार किट की उपलब्धता के साथ पंजीयन शिविर आयोजन के प्लान तैयार करने पर बल दिया और धरातल पर कारगर कार्यान्वयन किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव योजना एवं सांख्यिकी श्री अंकित आनंद ने इन जिलों में आधार पंजीयन का सेचुरेशन पर जोर देते हुए कहा कि आधार के माध्यम से शासन की करीब 10 जनहितकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। इसलिए आधार पंजीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर हरेक नागरिक को विशिष्ट पहचान पत्र प्रदाय करने के लिए सकारात्मक प्रयास करें। उन्होंने विभागीय स्तर पर भी नए ऑपरेटर चयनित किए जाने के लिए महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग के मैदानी अमले से योग्य अमले को चिन्हित कर उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देने कहा। साथ ही इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी स्कूली बच्चों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का आधार पंजीकरण किए जाने कहा। सचिव श्री अंकित आनन्द ने एनसीईएआर सर्वे सहित पोषण ट्रैकर एवं यू-डाइस डाटा के आधार पर छूटे हुए नागरिकों और बच्चों को लक्षित कर आधार पंजीयन करने कहा। साथ ही बच्चों के आधार पंजीयन शिविर के पहले सम्बंधित गांव के सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य तौर पर जारी करने के निर्देश दिए, ताकि पंजीयन शिविर में सभी लक्षित बच्चों को सेचुरेशन किया जा सके। उन्होंने जिले स्तर पर किट की उपलब्धता के साथ ही आवश्यकता के अनुरूप राज्य स्तर से भी मांग के लिए प्रस्ताव भेजने कहा। वहीं जिला स्तर पर आपरेटर्स की तकनीकी प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स तैयार करने सहित ट्रेंनिग शेड्यूल तैयार किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर संभाग के एलडब्लूई जिलों में आधार पंजीयन के लिए बेहतर प्लानिंग एवं कार्यान्वयन पर जोर दिया। वहीं आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी ने कहा कि वर्तमान में आधार आम लोगों की विशिष्ट पहचान के लिए जरूरी होने के साथ ही बैंक खाता खोलने से लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे ध्यान रखकर आधार पंजीयन पर फोकस करें। उन्होंने बस्तर में खोले गए नए सुरक्षा कैम्पों के समीप लोक सेवा केन्द्र विकसित कर विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान पावर पांईट प्रस्तुति के माध्यम से आधार पंजीयन स्थिति सहित शंकाओं का समाधान किया गया। बैठक में चिप्स के सीईओ श्री प्रभात मलिक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारी सहित एलडब्लूई जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर एवं मानपुर-मोहल्ला अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टर्स और सीईओ जिला पंचायत और स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी तथा ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर मौजूद थे। 



Related News
thumb

नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग से धान के उत्पादन में वृद्धि, किसान ...

किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...


thumb

जिले में नरेगा और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान से संवर रही ग्रामीण अ...

आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...


thumb

जागरूकता सेमिनार में ई-फाईलिंग, टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...


thumb

जिले में जनमानस को मिले गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं : विधानसभा...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...


thumb

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...


thumb

नैनो यूरिया और डीएपी से जगदीशपुर के किसान पंकज की आय में इजाफा, अन्...

आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...