मुंगेली (वीएनएस)। मुंगेली जिले के ग्राम बरेला में हुए अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में जरहागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमीन विवाद को लेकर युवक के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस प्रकरण में 5 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
26 दिसंबर को दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच ग्राम बरेला स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर से राजकुमार धुरी (21 वर्ष) का अपहरण किया गया। आपसी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए युवक को जबरन वाहन में बैठाया, अन्य स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
मामले में पहले जीरो मर्ग कायम कर जांच की गई, तत्पश्चात थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(1), 103(2), 61(2)(ए), 238(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने मृतक के परिजनों व गवाहों के बयान, बैंक परिसर के सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।
30 दिसंबर को पुलिस ने फरार 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपहरण व हत्या की पूरी साजिश स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी (30.12.2025)
प्रदीप उर्फ छोटू साहू (27), बरेला
विनीत साहू उर्फ चिंटू (20), बरेला
रवि निर्मलकर (25), बरेला
राजा धुरी (25), बरेला
प्रदीप ध्रुवंशी (25), बरेला
मनीष साहू (22), बरेला
योगेश साहू (25), खपरी, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी (28.12.2025)
संतोष कुमार साहू (56), बरेला
पोमेश साहू (27), भाठापारा
सोनू राम साहू (45), घोघरा
उत्तम साहू (28), भाठापारा
समीर कोशले (19), बरेला
सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उन्हें सहयोग देने वालों पर भी पुलिस की निगरानी बनी हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जरहागांव उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...
आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...
आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...