मुंगेली (वीएनएस)। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले में जब्त की गई नशीली सामग्रियों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा की गई।
मुंगेली पुलिस द्वारा अभियान “पहल” के अंतर्गत जिले में लगातार नशे की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों द्वारा नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाई के कुल 14 प्रकरणों में जब्त नशीली सामग्री के नष्टीकरण के लिए माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज स्टीज बामपारा प्लांट को नष्टीकरण स्थल के रूप में चिन्हांकित किया गया। 31 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की उपस्थिति में प्लांट भट्ठी में नशीली सामग्री को आग के माध्यम से नष्ट किया गया।
नष्टीकरण की गई सामग्री में 113.123 किलोग्राम सूखा गांजा (कीमत 11 लाख 31 हजार 540 रुपये), गांजा के 5 पौधे (वजन 2.444 किलोग्राम), 1045 नग नशीली टैबलेट (कीमत 3 हजार 317 रुपये) तथा 46 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 9 लाख 20 हजार रुपये) शामिल है। कुल नष्ट की गई नशीली सामग्री की कीमत 20 लाख 54 हजार 857 रुपये आंकी गई।
नष्टीकरण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर. पवन अनंत, आर. विरेन्द्र राजपूत, आकाश जायसवाल एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...
आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...
आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...