लखमा से मिलने जेल पहुंचे भूपेश, बोले– निर्दोष को एक साल से बंद रखा गया

Posted On:- 2026-01-06




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। उन्होंने करीब एक साल से जेल में बंद लखमा से मुलाकात की। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 16 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया था, तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं।

जेल से बाहर निकलने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता अब अनजाने में ही सच स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक निर्दोष व्यक्ति को ईडी और ईओडब्ल्यू ने पिछले एक साल से जेल में बंद कर रखा है और भाजपा के नेता भी इस बात को मान रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लखमा निर्दोष हैं तो फिर एफआईआर और कार्रवाई क्यों की गई।

भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को जेल से छुड़ा लिया। अगर ऐसा होता तो उनका बेटा जेल क्यों जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने अब तक कवासी लखमा की ओर से दायर जवाबी फाइल पर कोई रिप्लाई तक पेश नहीं किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से “घड़ियाली आंसू” बहाने बंद करने की बात कही।

भाजपा ने उठाए सवाल
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की हाल ही में रिहाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई के समर्थन में “सत्यमेव जयते” के पोस्टर लगाए थे। इसके बाद भाजपा ने सवाल उठाया था कि शराब घोटाले जैसे गंभीर मामले में भूपेश बघेल के बेटे को जमानत मिल जाती है, जबकि उसी केस में पूर्व मंत्री कवासी लखमा अब भी जेल में हैं।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के दौरान राजनीतिक साजिश के तहत चुनिंदा नेताओं को फंसाया गया और आदिवासी नेता कवासी लखमा को जानबूझकर निशाना बनाया गया। पार्टी का कहना है कि अगर जांच निष्पक्ष है तो फिर एक को राहत और दूसरे को जेल में क्यों रखा गया है।

16 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 16 जनवरी को शराब घोटाले मामले में कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था। ईडी की ओर से पेश वकील सौरभ पांडेय ने अदालत में दावा किया है कि लखमा को हर महीने दो करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर दिए जाते थे।



Related News

thumb

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोश...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए।


thumb

सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (IIM Raipur) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन


thumb

नौकरी देने वाले बनें: रिसाली कॉलेज में छात्रों को विधायक चंद्राकर क...

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक


thumb

‘वोकल फॉर लोकल’ से मिल रही नई पहचान, सरोज पाण्डेय ने बुनकरों का बढ़...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज...


thumb

राग से विराग की ओर ले जाता है गिरनार नेमी तप : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है।