नई दिल्ली (वीएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है। शनिवार को आईसीसी ने आधिकारिक पत्र जारी कर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को इस निर्णय की सूचना दे दी। लगातार चार जनवरी से चले आ रहे हाईवोल्टेज विवाद के बाद यह फैसला सामने आया है, जिससे बीसीबी और वहां के खिलाड़ियों को भारी आर्थिक व प्रतिष्ठात्मक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
ICC ने स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने टी20 विश्व कप मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था, जबकि आईसीसी ने बार-बार सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया था।
24 घंटे की डेडलाइन पर नहीं दिया जवाब
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई में मौजूद ICC के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें अध्यक्ष जय शाह भी शामिल थे, ने बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को ईमेल भेजकर निर्णय की जानकारी दी। आईसीसी सूत्रों का कहना है कि भारत में खेलने को लेकर दी गई 24 घंटे की समयसीमा के भीतर बीसीबी ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया, जिसके चलते यह कठोर फैसला लिया गया।
प्रोटोकॉल उल्लंघन का भी आरोप
आईसीसी सूत्रों के अनुसार, बीसीबी ने वैश्विक संस्था को औपचारिक रूप से सूचित करने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी, जिसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। इसके बाद आईसीसी ने साफ कर दिया कि बांग्लादेश को रिप्लेस किया जा रहा है।
स्कॉटलैंड को मिला मौका
अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड ग्रुप C का हिस्सा होगा और तय कार्यक्रम के अनुसार अपने मुकाबले खेलेगा। स्कॉटलैंड भारत में चार मैच खेलेगा—कोलकाता में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ, जबकि मुंबई में नेपाल से भिड़ंत होगी।
ग्रुप विभाजन इस प्रकार है:
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स, नामीबिया
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप C: स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, नेपाल
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई
बीसीबी की जिद पड़ी भारी
आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद बीसीबी ने भारत में खेलने से इनकार करते हुए अपनी जिद कायम रखी। 22 जनवरी को ढाका में हुई बैठक के बाद बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने साफ कहा था कि बांग्लादेश विश्व कप खेलेगा, लेकिन भारत में नहीं। इसी हठ का नतीजा अब टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने के रूप में भुगतना पड़ा।
अब यह फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि आईसीसी तय कार्यक्रम और नियमों से किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है।
आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च, 2026 से हो चुकी है। पहला मैच बैंगलोर और हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें बैंगलोर ने शानदार जीत दर्ज की है।...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइन...
भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 202...
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रो...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा।