शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में दिखी रिकवरी

Posted On:- 2026-01-27




मुंबई (वीएनएस)। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और भारत–यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर निवेशकों की सतर्कता के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। बीएसई सेंसेक्स 100.91 अंकों की गिरावट के साथ 81,436.79 पर खुला, जबकि निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,063.35 के स्तर पर खुला।


हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बढ़ता दिखा। सुबह 9.25 बजे तक सेंसेक्स 401.18 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 81,136.52 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 103.40 अंक की गिरावट के साथ 24,945.25 पर आ गया। इस दौरान निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में नजर आए। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा मजबूती रही, जबकि ऑटो सेक्टर में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।


सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील शामिल रहे, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।


हालांकि कुछ ही समय बाद बाजार ने पलटवार किया और सुबह 9.47 बजे के करीब सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक चढ़ गया, जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों के अनुसार, एफआईआई की बिकवाली के बावजूद डीआईआई की खरीदारी से बाजार को सहारा मिल रहा है, लेकिन निवेशकों को अहम सपोर्ट स्तरों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



Related News
thumb

अब अनजाने में टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल

वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को पेश किए बजट 2026 में बड़े इनकम टैक्स सुधार का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि अब करदाता को अपराधी की नजर से ...


thumb

रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी में जोरदार गिरावट: चांदी 24 हजार और ...

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और बाजार में करेक्शन ...


thumb

सोना-चांदी महंगे, राहत की आस में ज्वेलरी सेक्टर की नजरें बजट पर

भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग बजट 2026-27 से कुछ ठोस कदमों की उम्मीद कर रहा है ताकि बढ़ती कीमतों, वैश्विक अनिश्चितता और बदलती ग्राहक पसंद के दौर...


thumb

तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज...

तीन दिन की लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।


thumb

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना 1.64 लाख और चांदी 3.58 लाख क...

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को हाजिर बाजार में सोने ने पहली बार 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार क...