मुंबई (वीएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को हाजिर बाजार में सोने ने पहली बार 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया, वहीं चांदी 3.58 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 5,734 रुपये की जोरदार बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई 1,64,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 1,58,901 रुपये था।
22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,50,806 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट सोना 1,23,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में भी 13,703 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 3,58,267 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।
एमसीएक्स पर भी कीमती धातुओं में मजबूती रही। 5 फरवरी 2026 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 3.80 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि 5 मार्च 2026 की चांदी 6.13 प्रतिशत उछल गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 5,287 डॉलर प्रति औंस और चांदी 112 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका में फेड बैठक से पहले ब्याज दरों में बदलाव की कम संभावना और वैश्विक टैरिफ अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को समर्थन मिल रहा है। हालांकि, तेज उछाल के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को पेश किए बजट 2026 में बड़े इनकम टैक्स सुधार का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि अब करदाता को अपराधी की नजर से ...
सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और बाजार में करेक्शन ...
भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग बजट 2026-27 से कुछ ठोस कदमों की उम्मीद कर रहा है ताकि बढ़ती कीमतों, वैश्विक अनिश्चितता और बदलती ग्राहक पसंद के दौर...
तीन दिन की लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और भारत–यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर निवेशकों की सतर्कता के बीच मंगलवार को भारतीय शे...