इंस्टाग्राम से अचानक ‘गायब’ हुए विराट कोहली, करोड़ों फैंस में मचा हड़कंप

Posted On:- 2026-01-30




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट नजर आया। तड़के जब फैंस उनकी प्रोफाइल पर पहुंचे तो वहां ‘User Not Found’ और ‘Profile Not Available’ का मैसेज दिखा। 27.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले विराट का इस तरह बिना किसी पूर्व सूचना के सोशल मीडिया से गायब होना फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

हालांकि कुछ घंटों बाद विराट का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर चर्चाओं और अटकलों का दौर शुरू हो चुका था। फैंस अलग-अलग कारणों को लेकर कयास लगाने लगे—कहीं अकाउंट हैक तो नहीं हुआ, या फिर विराट ने जानबूझकर सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है।

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब लोगों ने देखा कि विराट के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी उसी दौरान गायब था। इसके बाद ‘डिजिटल डिटॉक्स’ से लेकर ‘सोशल मीडिया ब्रेक’ तक तमाम थ्योरीज सामने आने लगीं। कई फैंस ने तो अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सवाल दागते हुए पूछा—“विराट का अकाउंट कहां गया?”

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने रहस्य को और गहरा कर दिया। रोहित ने पोस्ट किया—“New Role Incoming… Lead _ India” और संकेत दिया कि दोपहर में किसी बड़े ऐलान से पर्दा उठेगा।

अब क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या विराट कोहली के इंस्टाग्राम से अचानक गायब होने और रोहित शर्मा के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बीच कोई बड़ा कनेक्शन है, या फिर यह महज एक संयोग है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस पूरे घटनाक्रम पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में किसी बड़े ऐलान की आहट जरूर महसूस की जा रही है।



Related News
thumb

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत के साथ CSK को रौंदा

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।


thumb

मुंबई इंडियंस : जीत से शुरूआत, रिकार्ड्स की बौछार

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च, 2026 से हो चुकी है। पहला मैच बैंगलोर और हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें बैंगलोर ने शानदार जीत दर्ज की है।...


thumb

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, रायपुर में 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुक...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइन...


thumb

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों ...

भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 202...


thumb

क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रो...


thumb

आईपीएल : दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी रॉयल चैंलेज बेंगलुरु

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा।