पोटाकेबिन में 'वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट' के जरिए लहलहा उठी बगिया

Posted On:- 2026-02-02





सुकमा(वीएनएस)।जिला प्रशासन के “स्किल डेवलपमेंट“और “पर्यावरण संरक्षण“ के विजन को धरातल पर उतारते हुए कोण्टा ब्लॉक मुख्यालय में स्थित शासकीय बालक हाईस्कूल (पोटाकेबिन) ने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। यहाँ के प्राचार्य और शिक्षकों ने सीमित संसाधनों और पानी की कमी के बावजूद श्वेस्ट वाटर मैनेजमेंटश् की ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसने न केवल 100 पौधों को जीवनदान दिया है, बल्कि छात्रों के लिए व्यावहारिक शिक्षा का एक नया द्वार भी खोल दिया है।

संस्था परिसर के समीप स्थित एकलव्य विद्यालय से व्यर्थ बहकर जाने वाले पानी को सहेजने के लिए प्राचार्य ने एक अनूठी कार्ययोजना बनाई। संसाधनों की कमी को आड़े न आने देते हुए, प्राचार्य और उनके सहयोगी शिक्षकों ने श्कबाड़ से जुगाड़श् तकनीक का उपयोग किया। इसमें पुराने बेकार पड़े पाइपों और मात्र आधे हॉर्सपावर के टुल्लू पंप के मेल से एक प्रभावी ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) सिस्टम तैयार किया गया।

यह प्रयास केवल पौधों को पानी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के कौशल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। छात्र अब अपने घरों और किचन गार्डन में नालों के व्यर्थ पानी का उपयोग कर सब्जी उत्पादन की तकनीक सीख रहे हैं। यह नवाचार बच्चों में पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक और व्यावसायिक कृषि के प्रति रुचि जगा रहा है।संस्था के इस सामूहिक प्रयास से स्कूल परिसर “ईको-फ्रेंडली“ जोन में तब्दील हो गया है। प्रशासन ऐसे प्रयासों की सराहना करता है, क्योंकि यह न केवल सरकारी योजनाओं को सफल बनाते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के सर्वाेत्तम उपयोग की प्रेरणा भी देते हैं।



Related News
thumb

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई: सुपेला थाने के प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

सुपेला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम नारायण यदु को लगातार मिल रही शिकायतों और चेतावनियों के बावजूद सुधार न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...


thumb

रायपुर पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति डीजे–टेंट संचालन पर पुलिस की सख्ती

रायपुर पुलिस के पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति डीजे, टेंट और साउंड सिस्टम संचालन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल के...


thumb

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी प्रणाली पर सेमिनार, जनविश्वास प...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने सोमवार, 02 फरवरी 2026 को कमिश्नरेट रायपुर के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारि...


thumb

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बने जीवन सि...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के तहत व...


thumb

बेमेतरा जिले में बीज उत्पादन कार्यक्रम की उल्लेखनीय उपलब्धि

उप संचालक कृषि श्री मोर ध्वज डडसेना के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में बेमेतरा जिले ने कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिल...